महाराष्ट्र में जनादेश से विश्वासघात हुआ, लोकतंत्र की सुपारी दी गयी: कांग्रेस
कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में देवेंद्र फड़णवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने को जनादेश के साथ विासघात और लोकतंत्र की सुपारी देना करार दिया है।
![]() रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) |
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे मत देखो यूँ उजाले में लाकर, सियासत हूँ मैं, कपड़े नहीं पहनती। इसे कहते हैं: जनादेश से विासघात, लोकतंत्र की सुपारी।’’
मुझे मत देखो यूँ उजाले में लाकर,
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 23, 2019
सियासत हूँ मैं, कपड़े नहीं पहनती।
इसे कहते हैं-:
जनादेश से विश्वासघात, लोकतंत्र की सुपारी। pic.twitter.com/Iq0U4rY11R
इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा को तीन दिनों के भीतर बातचीत पूरी कर लेनी चाहिए थी।
सिंघवी ने ट्वीट किया, ‘‘ महाराष्ट्र के बारे में पढ़कर हैरान हूं। पहले लगा कि यह फर्जी खबर है। निजी तौर पर बोल रहा हूं कि तीनों पार्टियों की बातचीत तीन दिन से ज्यादा नहीं चलनी चाहिए थी। यह बहुत लंबी चली। मौका दिया गया तो फायदा उठाने वालों ने इसे तुरंत लपक लिया।’’ उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अजित पवार पर तंज कसते हुए कहा, ’ पवार जी तुस्सी ग्रेट है। अगर यही सही है तो आश्चर्यजनक है। अभी यकीन नहीं है।’
Surreal wht I read abt #Maharashtra. Thought it was fake news. Candidly &personally speaking, our tripartite negotiations shd not have gone on for more than 3 days...took too long. Window given was grabbed by fast movers. #pawarji tussi grt ho! Amazing if true, still not sure
— Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) November 23, 2019
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार सुबह देवेंद्र फड़णवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ दिलाई।
| Tweet![]() |