राजीव गांधी की 75वीं जयंती: पीएम मोदी और सोनिया समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 75वीं जयंती है। इस मौके मंगलवार सुबह स्व. राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
![]() कई नेताओं ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि |
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Congress Interim President Sonia Gandhi, Former Prime Minister Dr Manmohan Singh, Rahul Gandhi, & Priyanka Gandhi Vadra pay tributes to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his 75th birth anniversary. pic.twitter.com/3tcPgY4u3K
— ANI (@ANI) August 20, 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’
Tributes to our former PM Shri Rajiv Gandhi on his birth anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 20, 2019
राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली। मुखर्जी, सोनिया, अंसारी, मनमोहन, राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘आज हम राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती मना रहे हैं जो एक देशभक्त और दूरदर्शी व्यक्ति थे तथा जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए वह एक बहुत प्यार करने वाले पिता थे जिन्होंने मुझे सिखाया कि कभी नफरत नहीं करो, माफ करो और सभी इंसानों से प्यार करो।‘‘
Today we celebrate the 75th birth anniversary of Rajiv Gandhi ji, a patriot & a visionary, whose far sighted policies helped build India.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 20, 2019
To me, he was a loving father who taught me never to hate, to forgive & to love all beings. #Rajiv75 #SadbhavanaDiwas pic.twitter.com/gaozH8h06r
देश के आईटी क्षेत्र में राजीव गांधी के योगदान पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘उनके सम्मान में इस सप्ताह हर दिन मैं अपने पिता की एक उल्लेखनीय उपलब्धि की ओर ध्यान खीचूंगा। आज सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के बारे में जानकारी दी जा रही है।’’
This week we will celebrate my father, Rajiv Gandhi Ji's 75th birth anniversary with memorial events across India.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 19, 2019
To honour him, each day this week, I will draw attention to one of his many incredible achievements. Today, the Information Technology revolution. #RajivGandhi75 pic.twitter.com/qBjIfTVRkj
राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान और उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा।
Delhi: Former President Pranab Mukherjee pays tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his 75th birth anniversary. pic.twitter.com/HglFQ0G4x2
— ANI (@ANI) August 20, 2019
अक्टूबर, 1984 से दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। वह 40 की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
| Tweet![]() |