Aaj Ka Rashifal, Tuesday, April 22, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 22 अप्रैल, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Tuesday, April 22, 2025: जानिए मंगलवार, 22 अप्रैल, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
![]() मंगलवार, 22 अप्रैल, 2025 का राशिफल |
मेष : अपनी दिनचर्या सुधार सही लक्ष्य की ओर केंद्रित हों। कुछ अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होगी। रोजगार में संबंधों का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा।
बृषभ : संबंधियों के सहयोग से उत्साह का संचार होगा। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुराने संबंधों के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। राजकीय क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे।
मिथुन : महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें।
कर्क : आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव से मन परेशान होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
सिंह : पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी।
कन्या : अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा।
तुला : समय व स्थिति के साथ अपने स्वभावभाव में थोड़ा लचीलापन लाने का प्रयास करें। संबंधियों के बीच भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता के क्षेत्र मे सफलताएं मिलेंगी।
वृश्चिक : नये लोगों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयास करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।
धनु : कार्य-पेशे में कुछ नया बदलाव रुचिकर लगेगा। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी चिंता बढ़ेगी, फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे।
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा।
कुंभ : उच्चस्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता के क्षेत्र में सफलताएं अर्जित करेंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
मीन : महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में अर्थाभाव बाधक होगा। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता संभव।
| Tweet![]() |