फर्नांडिस का अंतिम संस्कार गुरुवार को

Last Updated 30 Jan 2019 04:04:50 PM IST

पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा और उनकी अस्थियां शुक्रवार को एक ईसाई कब्रिस्तान में दफनाई जाएंगी।


पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस

पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की पत्नी लीला कबीर ने कहा कि अंतिम संस्कार से पहले गुरुवार सुबह पंचशील पार्क स्थित आवास पर एक प्रार्थना सभा होगी। उसके बाद लोधी विद्युत श्मशान में अपराह्न् 3.00 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इसके बाद, शुक्रवार सुबह पृथ्वीराज रोड स्थित ईसाई कब्रिस्तान में फर्नांडिस की अस्थियां दफनाई जाएंगी।



पूर्व रक्षामंत्री फर्नांडिस के पार्थिव शरीर को एक सैन्य वाहन में रखकर अंतिम संस्कार स्थल ले जाया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह 11 बजे उनके आवास से शुरू होगी।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment