राष्ट्रपति ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Last Updated 17 Sep 2017 12:39:51 PM IST

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 67वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी.


(फाइल फोटो) राष्ट्रपति ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट से उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बधाई संदेश दिए गए.

उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 67वें जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु और अनेक वर्षो तक राष्ट्र की सेवा हेतु शुभकामनाएं राष्ट्रपति कोविन्द. 

मोदी हर साल की तरह इस बार भी अपने जन्मदिन पर अपनी मां से मिलने आज सुबह गांधीनगर पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध का लोकार्पण किया.
 

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment