Happy Holi 2024 Wishes: दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजिए होली की ये शुभकामनाएं

Last Updated 21 Mar 2024 11:46:18 AM IST

Happy Holi 2024 Wishes: होली हिंदुओं का मस्ती और उमंग से भरा त्योहार है। जो सारे भारत में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।


Happy Holi 2024 Wishes

रंगो का त्योहार होली इस साल 25 मार्च को पूरे भारत में धूम-धाम से मनाई जाएगी। होली के दिन सभी एक-दूसरे को गुलाल, रंग लगाते हैं और मिठाईयां खिलाते हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजे होली की शुभकामना संदेश।  

Happy Holi 2024 Wishes:
रूठा है कोई तो आज उसे मनाओं,
आज तो सारी गलती भूल जाओ,
लगा दो आज दोस्ती का रंग सबको यारों,
आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ।
हैप्पी होली 2024


सात रंगों से बनी रंगोली,
खुशियों से भर गई मेरी झोली,
रंगों का यह खेल है होली
रंगों में रंग जाते हैं सब जोली,
हर फाल्गुन मास में आती है होली
रंगों की उड़ान लाती है होली।
हैप्पी होली 2024


प्यार के रंग हजार
होली के दिन आते हैं चेहरे पर निखार,
होकर रंग से सराबोर
भीगे मेरा मन जब तक होती है भोर।
हैप्पी होली 2024


रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार
यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार
होली मुबारक हो मेरे यार
हैप्पी होली 2024

दिलों को मिलाने का मौसम है
दूरियां मिटाने का मौसम है
होली का त्यौहार ही ऐसा है
रंगों में डूब जाने का मौसम है
Happy Holi 2024


गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणे,खुशियों की बहार,
चाँद की चाँदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार
हैप्पी होली 2024


रंगों की बहार
पिचकारी की धार
गुलाल की बौछार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
Happy Holi 2024

मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !
हैप्पी होली 2024


रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार
सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार
चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !


प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली
सबको हो मुबारक हैप्पी होली!
होली की शुभकामनाएं !

रंग, पिचकारी है तैयार,
आओ मनाए होली का प्यार त्योहार!
हैप्पी होली मेरे यार

ये रंगों का त्यौहार आया है,
साथ अपने खुशियां लाया है,
हमसे पहले कोई रंग न दे आपको,
इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग,
सबसे पहले भिजवाया है।
हैप्पी होली 2024


हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भर जाए आपकी झोली,
आप सबको मेरी तरफ से हैप्पी होली।
होली की शुभकामनाएं !


भांग की खुशबू, ठंडाई की मिठास
छोटों का हुडदंग, बड़ों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार।
होली की शुभकामनाएं !

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment