औषधीय गुणों का खजाना है मुलेठी, मुंह के छालों से लेकर कैंसर तक में फायदेमंद
Mulethi benefits in hindi : मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बीमारियों से लड़ने में कारगर होते हैं।
![]() Mulethi benefits in hindi |
मुलेठी से कई बीमारियों का इलाज संभव है। पुराने जमाने में यह औषधि हर घर में आसानी से मिल जाती थी। यह ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में पायी जाती है। तो चलिए जानते हैं मुलेठी के फायदे।
Mulethi khane ke fayde - मुलेठी के फायदे
मुलेठी क्या है? – What is Licorice in Hindi?
मुलेठी को वैज्ञानिक तौर पर ग्लाइसीराइजा ग्लबरा (Glycyrrhiza glabra) के नाम से जाना जाता है। यह झाड़ीदार दिखने वाले पौधे का तना होती है। स्वाद में यह बहुत मीठी होती है। मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बीमारियों से लड़ने में कारगर होते हैं।
मुलेठी के फायदे - Benefits of Licorice (mulethi) in Hindi
पाचन के लिए फायदेमंद - यह पेट से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी के लिए फायदेमंद है। गैस्टिक और पेट की अकड़न में यह खास तौर पर काम करती है। इसमें पाए जाने वाले गुण पेट की सूजन कम करने में मददगार साबित होते हैं। आप चाहें तो सुबह खाली पेट मुलेठी को पानी में उबाल कर पी सकते हैं।
कैंसर के लिए फायदेमंद - मुलेठी कैंसर जैसी बड़ी बीमारी के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंटी कार्सिनोजेन गुण होते हैं जो कैंसर को पनपने व कैंसर के कारण डीएनए को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से कई लाभ होते हैं। यह एक बड़ी बीमारी है तो आप मुलेठी का सेवन अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही करें।
आँखों के लिए फायदेमंद - यह पाचन के अलावा आँखों के लिए भी फयदेमंद है। आँखों को फायदा पहुंचाने के लिए मुलेठी के चूर्ण में बराबर मात्रा में सौंफ डालें। यह आंखो की रोशनी बढ़ाने से लेकर हर तरह की आँखों की परेशानी को दूर करता है।
मुंह के रोगों के लिए फायदेमंद - छालों की परेशानी के लिए मुलेठी के टुकड़े में शहद लगाकर चूसने से बहुत फायदा पहुँचता है। यह सूखी खांसी, कफ आदि के लिए भी रामबाण इलाज है। आप दिन में कम से कम तीन बार मुलेठी का काढ़ा पी सकते हैं।
वजन कम करने के लिए - नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन तेजी से कम होता है। इसका पाउडर बनाकर सुबह खाली पेट इसका इस्तेमाल करने से एक्स्ट्रा फैट कम होता है। इसके अलावा यह लीवर को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है।
इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद - इसमें पाए जाने वाले ग्लाइसीराइजिक एसिड (Glycyrrhizic acid) नामक कार्बनिक यौगिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसमें मुख्य रूप से न्यूरोप्रोटेक्टिव (neuroprotective) गुण पाए जाते हैं। मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट व इम्यूनिटी इफेक्ट तत्व पाए जाते हैं।
| Tweet![]() |