Happy Diwali 2023: दिवाली आज, कब है शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री और पूजा विधि क्या हैं आईए जानें

Last Updated 12 Nov 2023 06:57:17 AM IST

Happy Diwali 2023: दीपों का पर्व दीवाली में बाजारों को भव्य तोरण द्वारों, रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों, फूलों से सजाया गया है। हिन्दुओं के इस महापर्व दिपावली पर आज आपको बतातें कि कब है शुभ मुहूर्त है, पूजा सामग्री और पूजा विधि क्या हैं।


दीपों का पर्व दीवाली

दिवाली की पूर्व संध्या पर यानि शनिवार को छोटी दिवाली मनाई गई। देर रात तक लोग खरीदारी करने में व्यस्त रहे। बीते दिन हुई रिमझिम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। इस बार प्रशासन की तरफ से आतिशबाजी पर पूरी तरह से पाबंदी है। इस वजह से पटाखा जलाने के शौकीन मायूस दिखे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। एहतिहात के तौर पर अस्पतालों में झुलसों के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। रविवार को दिवाली हषरेल्लास पूर्वक मनाई जाएगी।

कालका पीठ के महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने बताया इस बार दिवाली रविवार को है। यह हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है। यह पर्व पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। दीपावली को रोशनी, उल्लास और शुभकामनाओं का प्रतीक माना जाता है। दिवाली की रात लक्ष्मी-गणोश की पूजा का सबसे अधिक महत्व होता है। मान्यता है कि यदि आप सच्चे मन और विधि विधान से पूजा करते हैं तो धन की देवी मां लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणोश आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपका पूरा साल अच्छा बीतेगा और आप पर लक्ष्मी-गणोश जी की कृपा बनी रहेगी। दिवाली की रात सर्वार्थ सिद्धि की रात मानी जाता है। ऐसे में शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान के साथ पूजन करने से जीवन में खुशियां आती हैं।

Happy Diwali 2023: शुभ मुहूर्त : आज शाम 5 बजकर 40 मिनट से लेकर 7 बजकर 36 मिनट तक है। वहीं, लक्ष्मी पूजा के लिए महानिशीथ काल मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक है। इस मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से जीवन में अपार सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

Happy Diwali 2023: पूजा सामग्री : लक्ष्मी, गणेश, सरस्वती और कुबेर की मूर्ति, अक्षत, लाल फूल, कमल और गुलाब के फूल, माला, सिंदूर, कुमकुम, रोली, चंदन, पान का पत्ता, सुपारी, केसर, फल, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां, धान का लावा, बताशा, मिठाई, खीर, मोदक, लड्डू, पंच मेवा, शहद, इत्र, गंगाजल, दूध, दही, तेल, शुद्ध घी, कलावा, पंच पल्लव, सप्तधान्य, कलश, पीतल का दीपक, मिट्टी का दिया, रुई की बत्ती, नारियल, सोने या चांदी के सिक्के, आसन के लिए लाल या पीले रंग का कपड़ा, लकड़ी की चौकी, आम के पत्ते लौंग, इलायची, दूब।

Happy Diwali 2023: पूजा विधि : प्राचीन हनुमान मंदिर, कनाट प्लेट से महंत पं. सुरेश शर्मा के अनुसार दिवाली पर मुख्य रूप से मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसे में पूजा के लिए सबसे पहले पूजा स्थान को साफ करें और एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। फिर इस चौकी पर बीच में मुट्ठी भर अनाज रखें। कलश को अनाज के बीच में रखें। इसके बाद कलश में पानी भरकर एक सुपारी, गेंदे का फूल, एक सिक्का और कुछ चावल के दाने डालें।

Happy Diwali 2023: कलश पर 5 आम के पत्ते गोलाकार आकार में रखें। बीच में देवी लक्ष्मी की मूर्ति और कलश के दाहिनी ओर भगवान गणोश की मूर्ति रखें। अब एक छोटी-सी थाली में चावल के दानों का एक छोटा सा पहाड़ बनाएं, हल्दी से कमल का फूल बनाएं, कुछ सिक्के डालें और मूर्ति के सामने रखें दें। इसके बाद अपने व्यापार/लेखा पुस्तक और अन्य धन, व्यवसाय से संबंधित वस्तुओं को मूर्ति के सामने रखें। अब देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश को तिलक करें और दीपक जलाएं।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment