IND vs ZIM, T-20 series: जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में यशस्वी और शुभमन गिल ने दिलाई भारत को आसान जीत

Last Updated 14 Jul 2024 06:43:37 AM IST

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (नाबाद 93) के ताबड़तोड़ और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 58) के संयमित अर्धशतक तथा दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 156 रन की अटूट साझेदारी से भारत ने शनिवार को यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदकर पांच मैच की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल की।


हरारे : जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में शतकीय साझेदारी के दौरान भारत के शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल।


भारत ने इस तरह जिम्बाब्वे पर दूसरी दफा 10 विकेट के अंतर से जीत हासिल की। 2016 में इसी स्थल पर भारत ने मेजबान टीम को 10 विकेट से हराया था।

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करते हुए कामचलाऊ गेंदबाज शिवम दूबे और अभिषेक शर्मा के शानदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 152 रन पर रोक दिया। फिर जायसवाल और गिल की मदद से उछाल भरी पिच पर यह लक्ष्य महज 15.2 ओवर में 156 रन बनाकर हासिल कर लिया।

टी20 विश्व कप में जायसवाल को खेलने का मौका नहीं मिला था, उन्होंने 53 गेंद की नाबाद पारी में विकेट के चारों ओर शॉट लगाये। उनकी पारी में 13 चौके और दो छक्के जड़े थे। गिल ने संयम से खेलते हुए जायसवाल को ताबड़तोड़ रन जुटाने दिये तथा 39 गेंद की नाबाद पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के जमाये। जायवाल का जिम्बाब्वे के कप्तान सकिंदर रजा पर बैक-ड्राइव शॉट दर्शनीय था और र्रिचड नगारवा की गेंद पर छक्का भी उतना ही आकषर्क था।

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों की खामियों का पूरा फायदा उठाते हुए जायसवाल ने नौ चौकों से अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि तब शुभमन 15 रन पर ही थे। जिम्बाब्वे के कप्तान रजा के पास इन दोनों के चौकों छक्कों को रोकने का कोई विकल्प नहीं था। बस सवाल था कि जायसवाल अपना शतक पूरा कर पायेंगे या नहीं। या फिर गिल अपना अर्धशतक बनायेंगे। गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे जायसवाल के पास शतक पूरा करने के लिए रन नहीं बचे। लेकिन उन्होंने शानदार पुल-शॉट के साथ मैच खत्म किया।

इससे पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सकिंदर रजा ने 28 गेंद में 46 रन की पारी खेली। लेकिन भारत के पांचवें गेंदबाज अभिषेक (तीन ओवर में 20 रन देकर एक विकेट) और छठे विकल्प दूबे (दो ओवर में 11 रन देकर एक विकेट) ने अच्छे गेंदबाजी प्रयास से जिम्बाब्वे को दबाव में रखा। इन्होंने खतरनाक दिख रही वेस्ले माधेवेरे (24 गेंद में 25 रन) और टाडीवानाशे मारूमनी (31 गेंद में 32 रन) की सलामी जोड़ी को आउट करके मध्य ओवरों में लगाम कसी।

कप्तान रजा ने हालांकि अपनी पारी में तीन छक्के और दो चौके लगाकर जिम्बाब्वे को 150 से अधिक रन के स्कोर तक पहुंचाया। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को छोड़कर सभी भारतीय गेंदबाजों को विकेट मिले। पदार्पण करने वाले मध्यम गति के गेंदबाज तुषार देशपांडे (तीन ओवर में 30 रन देकर एक विकेट) का पहला स्पैल काफी अधिक फुल लेंथ वाली गेंद या बहुत शॉर्ट गेंद लेंथ वाला रहा।

स्कोर बोर्ड (मैन ऑफ द मैच : यशस्वी)

जिम्बाब्वे :
वेस्ली माधेवेर का रिंकू सिंह बो शिवम दूबे     25
टाडिवानाशे मारूमनी का रिंकू सिंह बो अभिषेक     32     
ब्रायन बेनेट का जायसवाल बो सुंदर     09
सिंकदर रजा का गिल बो देशपांडे     46
जोनाथन कैंपबेल रन आउट     03
डायन मेयर्स का एवं बो खलील अहमद     12
क्लाइव मडांडे का रिंकू सिंह बो खलील अहमद     07
फराज अकरम नाबाद     04
अतिरिक्त :     14
कुल : (20 ओवर में सात विकेट पर)     152
विकेट पतन : 1/63, 2/67, 3/92, 4/96, 5/141, 6/147, 7/152
गेंदबाजी : खलील अहमद 4-0-32-2, तुषार देशपांडे 3-0-30-1, रवि बिश्नोई 4-0-22-0,  वा¨शगटन सुंदर 4-0-32-1, अभिषेक शर्मा 3-0-20-1, शिवम दूबे 2-0-11-1

भारत :
यशस्वी जायसवाल नाबाद    93
शुभमन गिल नाबाद    58
अतिरिक्त :     05
कुल : (15.2 ओवर में बिना क्षति)     156
गेंदबाजी : र्रिचड नगारवा 3-0-27-0, ब्लेसिंग मुजारबानी 3.2-0-25-0, तेंदई चतारा 2-0-23-0, फराज अकरम 4-0-41-0, सकिंदर रजा 2-0-24-0, ब्रायन बेनेट 1-0-16-0

भाषा
हरारे


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment