Hajj Yatra 2024: सऊदी अरब में भीषण गर्मी के बीच 600 हज यात्रियों की मौत

Last Updated 20 Jun 2024 08:43:19 AM IST

सऊदी अरब में भीषण गर्मी के बीच इस साल हज यात्रा के दौरान सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि लोग अपने प्रियजनों के शवों को लेने की कोशिश कर रहे हैं।


सऊदी अरब में भीषण गर्मी के बीच 600 हज यात्रियों की मौत

सऊदी अरब ने हज के दौरान गर्मी के कारण मरने वालों की संख्या के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है, न ही मौतों की वजह बताई है।

हालांकि, मक्का के निकट अल-मुआइसम में आपातकालीन परिसर में सैकड़ों लोग अपने परिवार के लापता सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश में कतार में खड़े रहे।

ऑनलाइन प्रसारित एक सूची से पता चलता है कि पांच दिवसीय हज के दौरान कम से कम 550 लोगों की मौत हो गई। नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एक चिकित्सक ने कहा कि सूची वास्तविक प्रतीत होती है।

एक अन्य अधिकारी ने भी नाम न बताने की शर्त पर कहा कि उनका मानना है कि कम से कम 600 लोगों की मौत हुई है।

सूची में मृत्यु का कोई कारण नहीं बताया गया है। सऊदी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को मक्का और शहर के आसपास के स्थलों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शैतान को कंकड़ मारने की कोशिश करते समय कुछ लोगों को बेहोश होते देखा।

हज यात्रा में लापता मिस्र यात्रियों की तलाश जारी

मिस्र के विदेश मंत्रालय ने सऊदी अधिकारियों के सहयोग से हज यात्रा के दौरान लापता हुए अपने देश के नागरिकों की तलाश जारी रखी है। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने बताया कि रियाद में मिस्र के दूतावास ने मौजूदा स्थिति के विकास की निगरानी कर रहा है।

साथ ही,  सऊदी अधिकारियों के सहयोग से सभी लापता मिस्र के नागरिकों की तलाश जारी रखने के लिए मक्का और पवित्र स्थलों पर राजयनिक मिशन भेजा गया है।

मंत्रालय के मुताबिक मिशन टीम मिस्र के नागरिकों का उचित उपचार करने के लिये अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों का दौरा कर रही है।

एपी/वार्ता
मक्का/काहिरा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment