चीन में रसायन कंपनी में जहरीली गैस रिसाव से आठ लोगों की मौत, तीन बीमार

Last Updated 14 Jun 2021 04:34:08 PM IST

दक्षिणी चीन के गुइझोऊ प्रांत में शनिवार को एक रसायन कंपनी में जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य बीमार पड़ गए।


चीन में रसायन कंपनी में जहरीली गैस रिसाव से आठ लोगों की मौत

मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली है।

स्थानीय अधिकारियों ने सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि प्रांतीय राजधानी गुईयांग में पुलिस को तड़के यह जानकारी मिली कि कुछ लोग रसायन कंपनी के निकट बेहोश पड़े हुए हैं।

प्राथमिक जांच के आधार पर अधिकारियों ने बताया कि एक वाहन से कंपनी के श्रमिक रसायन उतार रहे थे, तभी मिथाइल फॉम्रेट का रिसाव हुआ।

वाहन पर हुबेई प्रांत का लाइसेंस प्लेट लगा हुआ था। आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि तीन व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं। आगे की जांच जारी है।

भाषा
बीजिंग


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment