Aaj Ka Panchang, 20 October 2024 : जानिए आज रविवार, 20 अक्टूबर, 2024 का दिन, पंचांग और साप्ताहिक त्यौहार

Last Updated 20 Oct 2024 09:06:58 AM IST

Aaj Ka Panchang, 20 October 2024 : दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:25, काशी-प्रात: 05:59, कानपुर-प्रात: 06:10, पटना-प्रात: 05:50, देहरादून-प्रात: 06:23, गोरखपुर-प्रात: 05:58, लखनऊ-प्रात: 06:08 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:46, काशी-सायं 05:26, कानपुर-सायं 05:35, पटना-सायं 05:17, देहरादून-सायं 05:41, गोरखपुर-सायं 05:23, लखनऊ-सायं 05:32 बजे।


जानिए आज रविवार, 20 अक्टूबर, 2024 का दिन, पंचांग और साप्ताहिक त्यौहार

दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 07:54, काशी-रात्रि 07:39, कानपुर-रात्रि 07:47, पटना-रात्रि 07:30, देहरादून-रात्रि 07:46, गोरखपुर-रात्रि 07:34, लखनऊ-रात्रि 07.44। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 09:32, काशी-प्रात: 08:59, कानपुर-प्रात: 09:13, पटना-प्रात: 08:50, देहरादून-प्रात: 09:33, गोरखपुर-प्रात: 09:01, लखनऊ-प्रात: 09:11 बजे।

राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक। राष्ट्रीय अिन 28, शक् संवत् 1946। कात्तिर्क कृष्ण तृतीया, संवत् 2081, सौर (तुला) कात्तिर्क मास की 05, प्रविष्टें। रवि-उस्सनी 16, हिजरी 1446 (मुस्लिम)। शरद ऋतु।

कात्तिर्क कृष्ण पक्ष तृतीया प्रात: 06:48 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 04:18 बजे तक उदित रहेगा, तत्पचात पंचमी तिथि शुरु। कृत्तिका नक्षत्र प्रात: 08:33 बजे तक, तदन्तर रोहिणी नक्षत्र शुरु।

व्यातिपात योग अप. 02:13 बजे तक, तदन्तर वरियान योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में ही संचरण करेगा।

भद्रा समाप्त प्रात: 06:48 बजे तक, संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, करक चतुर्थी (करवा चौथ) व्रत, चन्द्रोदय रात्रि 07:39 बजे, दारथ चतुर्थी (प्रदोष) चतुर्थी, तिथि क्षय।

आज के व्रत त्योहार व्रत करवा चौथ (करक चतुर्थी) चतुर्थी, तिथि का क्षय, श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।

सूर्योदय का समय 20 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 20 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 46 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर 2024 : ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 44 मिनट से 5 बजकर 35 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 41 मिनट से से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 46 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 50 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर 2024 : राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। वहीं, दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। इसके अलावा दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 1 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 6 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक। माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना करें।

सप्ताह के व्रत और त्योहार

21 अक्टूबर-सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से अर्धरात्रियोत्तर 05:53 बजे तक, अमृतसिद्धि योग प्रात: 06:51 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 05:53 बजे तक।

22 अक्टूबर-कोकिला षष्ठी, अशोक चंदन षष्ठी (मिथिला)।

23 अक्टूबर-राष्ट्रीय कात्तिर्क मासारम्भ, रवियोग शुरु अर्धरात्रियोत्तर 00:43 बजे से।

24 अक्टूबर-अहोई अष्टमी व्रत, कालाष्टमी, श्री राधाष्टमी, राधा जयन्ती।

25 अक्टूबर-यायीजय योग प्रात: 07:42 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 03:24 बजे तक।

26 अक्टूबर-भद्रा अप. 04:24 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 05:25 बजे तक।

27 अक्टूबर-यमघण्ट-यमदंष्ट्र योग सूर्योदय से अप.  12:26 बजे तक।

सुरेन्द्र देशवाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment