Buddha Purnima 2024 : बुद्ध पूर्णिमा पर करें इन खास चीजों का दान, मिलेगा सुख- समृद्धि का वरदान

Last Updated 23 May 2024 12:04:09 PM IST

Buddha Purnima 2024: वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। आज बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।


उनके जन्म का नाम सिद्धार्थ गौतम था। बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध जयन्ती तथा वैसाक के नाम से भी जाना जाता है। बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का यह एक प्रमुख त्यौहार है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, उनका महानिर्वाण भी हुआ था। गौतम बुद्ध के विचारों ने दुनिया को सत्य और मानवता का पाठ पढ़ाया और धर्म की स्थापना की थी। इस दिन गंगा में स्नान और दान धर्म के विशेष कार्य किए जाते हैं। कहा जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति दान - पुण्य करता है उनके जीवन में सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है और भगवान बुद्ध उनकी सारी मनोकामना पूरी करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं बुद्ध पूर्णिमा पर किन -किन चीज़ों का दान करना चाहिए।   

Buddha Purnima 2024 - किन चीजों का करना चाहिए दान

गरीबों को दान करें

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आप जितना दान करेंगे भगवान आपको उतना सुख देंगे। इस दिन सबसे ज्यादा गरीबों को दान करना चाहिए। आप अपनी श्रद्धा अनुसार गरीबों को कपड़े, पैसे, भोजन, कंबल आदि दान कर सकते हैं

जल का दान

जल का दान करना सबसे बड़ा पुण्य का काम माना जाता है इसलिए बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आप पशु-पक्षियों को जल दान कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन पशु-पक्षियों को भोजन के साथ - साथ जल दान करने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है।  

सत्तू का दान

बुद्ध पूर्णिमा के दिन सत्तू दान करना काफी शुभ माना गया है। यह अत्यंत पुण्यकारी कार्य माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सत्तू का दान करने से पितृ दोष से कम हो जाता है और पितृ प्रसन्न होते हैं।

अन्न का दान

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आप पशु-पक्षियों को भोजन दान करें। दान पुण्य का द्वार है। इस दिन अन्न का दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पशु-पक्षियों  के अलावा गरीब लोगों को भी भोजन खिला सकते हैं। ऐसा करना काफी फलदायी माना गया है।

मिट्टी के घड़े का दान

बुद्ध पूर्णिमा पर मिट्टी के घड़े का दान करना चाहिए। ये  गौदान के समान होता है। मिट्टी के घड़े के अलावा फल का दान भी कर सकते हैं।

पीले वस्त्रों का दान

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ मौके पर पीले वस्त्रों का दान करें। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है।   


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment