Aaj Ka Rashifal, Saturday, April 19, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 19 अप्रैल, 2025 का राशिफल

Last Updated 19 Apr 2025 08:53:12 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Saturday, April 19, 2025: जानिए शनिवार, 19 अप्रैल, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।


शनिवार, 19 अप्रैल, 2025 का राशिफल

मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में कुछ नकारात्मक विचार परेशान करेंगे।

बृषभ : कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। पारिवारिक संबंधों में कटुता को दुश्मनी जैसा न बनने दें।

मिथुन : आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक समय का इन्तजार करें। कुछ चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव।

कर्क :  विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।  नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर लगेगा और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।

सिंह : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। राजनीतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए मन में कुछ नकरात्मक विचार उत्पन्न होंगे।

कन्या : आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। दुनिया में चल रही महामारी को लेकर मन में भय व्याप्त होगा।

तुला : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना करना आपको शोभा नहीं देता। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे।

वृश्चिक : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।

धनु : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।

मकर : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

कुंभ : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता के योग हैं। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।

मीन : रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment