Aaj Ka Rashifal, Monday, April 7, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 7 अप्रैल, 2025, का राशिफल

Last Updated 07 Apr 2025 07:59:03 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Monday, April 7, 2025: जानिए सोमवार, 7 अप्रैल, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।


दैनिक राशिफल

मेष : बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चाना पड़ सकता है।       

बृषभ : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। घर में खुशहाली रहेगी।    कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। 

मिथुन : तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें। सूझ-बूझ के साथ व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी।

कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा।    

सिंह : बेकार के कार्य में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्य के प्रति आलस्य न करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की कोशिश करें। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा। 

कन्या : व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही न करें। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।

तुला : नई दिशा में आपकी योजना आपको ऊर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो  सकते हैं। शिक्षा में लापरवाही न बरतें। 

वृश्चिक : प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। किसी संबंध में प्रगाढ़ता कटुता पैदा कर सकती है। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।

धनु : दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की कोशिश करें।       

मकर : आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुविधा में रहेगा। जीवन साथी से मधुर वाणी का प्रयोग करें।   

कुंभ : चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगो से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें। वर्तमान में कठिनाईयो से  सामना करने का समय है। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है।    

मीन :  कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं। संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment