Aaj Ka Rashifal, Tuesday, April 1, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 1 अप्रैल, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Tuesday, April 1, 2025: जानिए मंगलवार, 1 अप्रैल, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
![]() जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 1 अप्रैल, 2025 का राशिफल |
मेष : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में अपने को पारंगत साबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद हो सकता है। अपने आचार-व्यवहार में नियंतण्ररखने की आवश्यकता है।
बृषभ : अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिन्ताएं होंगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। रोजगार में अच्छे लाभ के आसार हैं।
मिथुन : मन में कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं, परन्तु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव।
कर्क : भौतिकता के लालच में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता, परन्तु पारिवार्कि चिन्ताओं से मन ग्रसित होगा। आन्तरिक प्रतिभाओं द्वारा संबंधों में प्रभावी बनेंगे।
सिंह : किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता ढ़ेगी। अन्तमरुखी स्वभाव को त्याग बहिरमुखी बनें। मन पूजा-पाठ में पूरा दिन केन्द्रित होगा।
कन्या : भौतिकता के आधार पर थोड़ा असन्तोष हो सकता है। नए दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।
तुला : दुविधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।
वृश्चिक : निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रयत्नशील होंगी। कार्य क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।
धनु : नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता को देख अपने अन्दर हीनता न आने दें। दुनियादारी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की कोशिश करें।
मकर : मन भावनाओं पर नियंत्रण कर दायित्वों के प्रति सजग होना । अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्य को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। धनागम के स्रेत बनेंगे।
कुंभ : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।
मीन : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, लेकिन सामाजिक मर्यादा का उलंग्घन न होने दें।
| Tweet![]() |