Aaj Ka Rashifal, Saturday, March 1, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 1 मार्च, 2025 का राशिफल

Last Updated 01 Mar 2025 12:18:22 PM IST

जानिए शनिवार, 1 मार्च, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।


दैनिक राशिफल

मेष :  महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें, अन्यथा पछताना पड़ सकता है। बिगड़े संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना की आवश्यकता है। सामाजिक व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी।         
बृषभ : कुछ असामान्य स्थितियों से नकारात्मकता उत्पन्न हो सकती है। विपरीतलिंग के आकर्षण से अपयश का योग है। संवेदनशीता पर नियंतण्ररखें। पुरानी बातों को छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयास करें।         
मिथुन : सूझबूझ के साथ व्यय करें। कार्यक्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। गलत प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। मजाकिया स्वभाव से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। परिवार में श्रेष्ठजनों का सम्मान करें।    
कर्क : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। घर में खुशहाली रहेगी।         
सिंह : सगे-संबंधियों के बीच मर्यादा का ख्याल रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति चिंतित होंगे। उच्चस्तरीय लोगों के साथ निकटता का लाभ मिलेगा। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें।  
कन्या : रोजगार में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। मन में नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।        
तुला : नई दिशा में आपकी योजना ऊर्जावान बनाएगी लेनदेन में सावधानी बरतें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा।    
वृश्चिक : सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य की ओर केंद्रित होंगे। रोजगार मे परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। किसी संबंध के प्रति प्रगाढ़ता से निजी संबंधों में कटुता पैदा हो सकती है।
धनु : दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें।        
मकर : किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुबिधाग्रस्त रहेगा। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। मन को खराब विचारों से दूर रखें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बना रही है। अत: इसे सुधारें।
कुंभ : अपने अंदर धैर्य व साहस बनाए रखें। वर्तमान में आ रही कठिनाइयों का सामना करने का समय है। कुछ नये संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाये रखने का प्रयास करें।   
मीन : सगे-संबंधियों के बीच कोई मुद्दा कटुता ला सकता है। वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। कुछ नई कठिनायां रहेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment