Aaj Ka Rashifal, Thursday, February 2, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 2 फरवरी, 2025 का राशिफल

Last Updated 06 Feb 2025 07:08:19 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Thursday, February 2, 2025: जानिए बृहस्पतिवार, 2 फरवरी, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।


बृहस्पतिवार, 6 फरवरी, 2025 का राशिफल

मेष : जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।         

बृषभ : मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रोजगार में अच्छे लाभ के आसार हैं। सगे-संबंधों में अपने अनुकूल अपेक्षाएं रखना कष्ट प्रद होगा।  

मिथुन : आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा सगे-संबंधियों के बीच प्रभावी बनेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी किंतु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता भी संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।        

कर्क : अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी।     

सिंह : भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष पैदा हो सकता है। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।        

कन्या : कुछ नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सगे-संबंधियों में व्यवहार कुशल बनें। घरेलू वातावरण उत्साहित रहेगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।           

तुला : दुविधाओं को त्योग सही योजनाओं पर केंद्रित हों। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।

धनु : दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें। दुनियादारी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।   

मकर : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। रोजगार में प्रगति का सूचक है। धनागम के नये स्रोत बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों।

कुंभ : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा।

मीन : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय होने के आसार हैं। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रणय संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी किंतु सामाजिक मर्यादा का पालन करें। घर में खुशहाल माहौल रहेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment