Aaj Ka Rashifal, Tuesday, February 4, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 4 फरवरी, 2025 का राशिफल

Last Updated 04 Feb 2025 06:38:40 AM IST

जानिए मंगलवार, 4 फरवरी, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।


दैनिक राशिफल

मेष : ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। घर में खुशहाली रहेगी।       
बृषभ : माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। रोजगार में अच्छे लाभ के आसार हैं। जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं रखना कष्टकर होगा। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी।   
मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। फिर भी कुछ अच्छे आसार मन को खुश रखेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।        
कर्क : भौतिकता की लोलुकतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। कुछ घरेलू चिंताएं रहेंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।     
सिंह : किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।       
कन्या : सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। घरेलू वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कुछ नई अभिलाषाएं हतोत्साहित करेंगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी।       
तुला : सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। रोजगार संबंधी कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। घर-परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा।   
वृश्चिक : अर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।      
धनु : दुनियादारी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता को देख अपने अन्दर हीनता न आने दें।  
मकर : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्तित करने में सक्षम होंगे। आर्थिक क्षेत्र में होगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।       
कुंभ : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।    
मीन : राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। प्रणय संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी लेकिन सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment