Aaj Ka Rashifal, Thursday, January 30, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 30 जनवरी, 2025 का राशिफल

Last Updated 30 Jan 2025 08:04:26 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Thursday, January 30, 2025: जानिए बृहस्पतिवार, 30 जनवरी, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।




मेष : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।              
बृषभ : रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।                 
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। दूसरो की आलोचना का अपने मनोवल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।                
कर्क : शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चले।
सिंह : आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा।         
कन्या : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।  कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।           
तुला : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।             
वृश्चिक : किसी बिपरीत लिंगी संबंध में आकर्षण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें।       
धनु: नये कार्य के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। दूसरों की बात इधर से उधर मत करें, दूसरों की आलोचना भी ठीक नही है।           
मकर : अपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्यपूर्वक वक्त का इन्तजार करें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कायों में लापरवाही न करें। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।         
कुंभ : बिरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।             
मीन : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनैतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment