Aaj Ka Rashifal, Monday, December 23, 2024 : जानें क्या कहता है सोमवार, 23 दिसम्बर, 2024 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Monday, December 23, 2024 : जानिए आज सोमवार, 23 दिसम्बर, 2024 (Today Horoscope 23 December, 2024 In Hindi) का राशिफल। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा।
बृषभ : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। अपने व्यवहार में गलत शब्दों का प्रयोग न करें, इससे संबंधों में कटुता आ सकती है।
मिथुन : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।
कर्क : सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।
सिंह : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या : सुन्दर राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु दबाव बनाएंगी।
तुला : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार हैं। निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
वृश्चिक : किसी पुराने संबंधी से निकटता की अनुभूति करेंगे। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।
धनु : भावनाओं पर नियंत्रण कर दायित्वों के प्रति सजग होना आपकी प्रगति का सूचक है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। उच्छृंखलता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगी।
मकर : परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यवसायिक क्षेत्र में परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।
कुंभ : शासन-सत्ता की दिशा में केन्द्रित व्यक्तियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाकपटुता आपकी गरिमा में वृद्धि करेगा।
मीन : किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा।
| Tweet![]() |