Aaj Ka Rashifal Thursday, December 5, 2024 : जानें क्या कहता है बृहस्पतिवार, 5 दिसम्बर, 2024 का राशिफल

Last Updated 05 Dec 2024 06:44:59 AM IST

Aaj Ka Rashifal Thursday, December 5, 2024 : जानिए आज बृहस्पतिवार, 5 दिसम्बर, 2024 (Today Horoscope Thursday, December 5, 2024 In Hindi) का राशिफल। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।




बृहस्पतिवार, 5 दिसम्बर, 2024 का राशिफल

मेष : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।

बृषभ : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। सगे-संबंधियों के बीच संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलने के आसार हैं।

कर्क : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। भावना से उद्वेलित आपका मन  निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।

सिंह : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रेरित करेंगी। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।

कन्या : कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों के  बीच कटुता ला सकता है। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। अचानक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।

तुला : व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।

वृश्चिक : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति हेतु करने में सक्षम होंगे।

धनु : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।

मकर : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। भौतिक-सुख साधन में व्यय संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। जीविका क्षेत्र में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होंगे।

कुंभ : परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकता है। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।

मीन : उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। कुछ नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना आपकी प्रगति का सूचक है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment