Aaj Ka Rashifal 21 November, 2024 : जानें क्या कहता है बृहस्पतिवार, 21 नवम्बर, 2024 का राशिफल

Last Updated 21 Nov 2024 07:08:37 AM IST

Aaj Ka Rashifal 21 November, 2024 : जानिए आज बृहस्पतिवार, 21 नवम्बर, 2024 (Today Horoscope 21 November, 2024 In Hindi) का राशिफल। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


बृहस्पतिवार, 21 नवम्बर, 2024 का राशिफल

मेष : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल रहेगा।         

बृषभ : महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सगे-संबंधियों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।         

मिथुन : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। कोई महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा।

कर्क : कुछ नये उत्साह की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों मं खुलकर बात करें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं छोड़ें स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें।

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। सगे-संबंधियों के बीच कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साहित करेंगे। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग मिलेगा।

कन्या : जीवन में आ रही कठिनाइयों से न डरें, क्योंकि आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।

तुला : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी।

वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

धनु : पुरानी बातों को भूल मन को सकारात्मक दिशा दें। कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।

मकर : भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे।

कुंभ : गुप्त विरोधियों से सतर्कत रहें। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। घर में प्रसन्नता रहेगी।

मीन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment