Aaj Ka Rashifal 28 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए सोमवार, 28 अक्टूबर, 2024 का राशिफल

Last Updated 28 Oct 2024 12:43:46 PM IST

Aaj Ka Rashifal 28 October, 2024 : जानिए आज का सोमवार, 28 अक्टूबर, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 28 October, 2024 In Hindi)। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : प्रणय संबंध में केन्द्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।

बृषभ: अच्छे अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा।  

मिथुन : भावुकता वश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। अपने अन्दर नयी उर्जा की अनुभूति करेगें। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की कोशिश करें।  कार्य क्षेत्र में नये अवसर से उत्साहित होंगे।   

कर्क :  आपका मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण में महत्ता बढ़ाएगा। रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता का वाश होगा। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे।        

सिंह : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रूप से चिन्तित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे।    

कन्या : सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग हैं।  जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा।

तुला : भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं।  संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें।

वृश्चिक : व्यावसायिक संबंध प्रगाड़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होगा।

धनु : किसी अचल सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र। अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय को सकारात्मक दिशा में लगाएं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी, परन्तु इससे अभिमानी न बनें।

मकर : सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र की प्रतिभा में निखार आयेगा।  आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं।

कुंभ : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।

मीन : रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रही है। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment