Weekly Horoscope 27 October to 2 November 2024: यहां पढ़ें 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर, 2024 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार

Last Updated 27 Oct 2024 08:45:56 AM IST

साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी और साथ ही इस सप्ताह में आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।


मेष-प्रयासरत् क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। जीवन साथी की कुछ अस्वस्थता या दाम्पत्य जीवन में कटुता के आसार हैं। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे।

वृषभ-भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। कुछ विशेष सफलताएं मिलेंगी। पुरानी समस्याएं हल होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मनकस को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है।

मिथुन-किसी अप्रत्यासित सफलता की ओर कदम बढ़ते दिख रहे हैं। लंबी दूरी की यात्रा संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय होगा।

कर्क- प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। रोजगार में प्रतिभा निखरेगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों केेस्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी।

सिंह-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। रोजगार में व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। राजनीतिज्ञ कई नई योजनाओं पर केंद्रित होंगे। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय लोगों का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। अभिभावकों के भावनात्मक स्नेह से उत्साहित होंगे।

कन्या-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीयें। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें।  राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता रहेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।

तुला-यह सप्ताह उत्साहपूर्ण होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण कहा जाएगा। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।

वृश्चिक-किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। नये धनागम के स्रेात बनेंगे। रविवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में किया प्रयत्न सार्थक होगा।

धनु-हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाने का प्रयास करें। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता होगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर-घर में कोई मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु तत्पर रहेंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। कुछ नये आसारों से क्षमता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ बनाएंगे। रोजगार में अनुकूल स्थिति रहेगी।

कुंभ-कार्यक्षेत्र में पूर्ण उत्साह के साथ आर्थिक प्रगति के लिए केंद्रित होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूलता रहेगी। सामाजिक व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम के लिए केंद्रित होंगे। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें।

मीन-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। कुछ कर्ज मन पर दवाब बनायेगा। शिक्षा में कुछ चिंताएं रहेंगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।

सप्ताह के व्रत और त्योहार

28 अक्टूबर-रंभा एकादशी व्रत, गोवत्स द्वादशी (प्रदोष), एकादशी तिथि वृद्धि। 29 अक्टूबर-धनत्रयोदशी, प्रदोष व्यापिनी, धनवन्तरि जयन्ती, कामेरी जयन्ती, भीम प्रदोष व्रत। 30 अक्टूबर-भद्रा अप. 13:17 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 02:16 बजे तक, हनुमान जयन्ती। 31 अक्टूबर-दीपावली, लक्ष्मी-कुबेरादि पूजा, देवालयों में दीपदान के बाद घर में दीपदान, केदार-गौरी यात्रा, निशीथ में महाकाली पूजा, सरदार पटेल जयन्ती। 1 नवम्बर-महावीर निर्वाण दिवस, महषर्ि दयानन्द निर्वाण दिवस। 2 नवम्बर-कात्तिर्क शुक्ल पक्ष शुरु, बलिपूजा, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, कालीदास जयंती। 3 नवम्बर-यमद्वितीया, यमपूजा, भ्रातृद्वितीया (भैयादूज), काशी में गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment