Aaj Ka Rashifal 26 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए शनिवार, 26 अक्टूबर, 2024 का राशिफल

Last Updated 26 Oct 2024 09:53:49 AM IST

Aaj Ka Rashifal 26 October, 2024 : जानिए आज का शनिवार, 26 अक्टूबर, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 26 October, 2024 In Hindi)। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करना होगा। समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध उत्पन्न होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।

बृषभ : सगे-संबंधियों के सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा।

मिथुन : उच्चस्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा। नये  दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को सफलताएं मिलेंगी।

कर्क : परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। संबंधियों के बीच भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। समय व स्थिति के साथ अपने स्वभावभाव में थोड़ा लचीलापन लाने का प्रयास करें।

सिंह : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। नये संबंधों के साथ प्रगाढ़ता बढ़ेगी। स्वयं को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।

कन्या : मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयास करें।

तुला : जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावी रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि जगेगी। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। संबंधों में मधुरता कायम रखें।

वृश्चिक : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी चिंता बढ़ेगी। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें, अन्यथा छवि कुप्रभावित हो सकती है। कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।

धनु : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव से चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु लिए चिंतित होंगे। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता के क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी।

मकर : व्यावसायिक संबंधों में व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।

कुंभ : कार्य- पेशे में कोई नया बदलाव रुचिकर होगा। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे।

मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों के बीच कटुता की आशंका है। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment