Aaj Ka Rashifal, Tuesday, August 12, 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपके लिए मंगलवार, 12 अगस्त, 2024 का राशिफल

Last Updated 12 Aug 2024 11:50:56 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Tuesday, August 12, 2024 :आज हम आपको बताएंगे मंगलवार, 12 अगस्त, 2024 के राशिफल के बारे में। कौन-सी राशि वालों के लिए रहेगा आज का दिन अच्छा और किन राशिवालों को रहना होगा सचेत।


दैनिक राशिफल

मेष: कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।  मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।

बृषभ: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों मधुरता बढ़ेगी। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा।

मिथुन: असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव।      

कर्क: आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।   

सिंह: विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। जो बीत गया उसे भूल कर वर्तमान में जीने की कोशिश करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।     

कन्या: नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर लगेगा और स्थान परिवर्तन के योग भी हैं। दूसरों की बात को इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं  देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है।    

तुला: कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।  नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बैठाने का प्रयत्न करें।

वृश्चिक: किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी विपरीत लिंगी से संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा।

धनु: दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।

मकर: कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज कराएंगी।  

कुंभ: अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।

मीन: नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशां में परिश्रम तीव्र होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment