Aaj Ka Rashifal 17 July: जानिए कैसा रहेगा आज आपके लिए बुधवार, 17 जुलाई, 2024 का राशिफल

Last Updated 17 Jul 2024 09:02:17 AM IST

Aaj Ka Rashifal 17 July: आज हम आपको बताएंगे आज बुधवार, 17 जुलाई, 2024 के राशिफल के बारे में। कौन सी राशि वालों के लिए रहेगा आज का दिन अच्छा और किन राशि वालों को रहना होगा आज सतर्क।


दैनिक राशिफल

मेष : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। दुविधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव है।

बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। घरेलू कार्यों में व्यवस्था बढ़ेगी। मजाकिया स्वभाव से आपने आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।           

मिथुन : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता आप में नये उत्साह का संचार करेगा। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव। सम्बन्धों में व्यवहारकुशल बनें।           

कर्क : नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाएंगी।  कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी।      

सिंह : अन्तर्मुखी स्वभाव को त्याग बहिर्मुखी बनें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। कार्य क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार है।

कन्या : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बनेंगे। ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।      

तुला : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहशास होगा।  जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय की अपेक्षित है। सन्तत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे।       

वृश्चिक : शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा। कुछ मर्म-स्पर्शी घटनाएं दुख पहुचा सकती है। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे।

धनु : सामाजिक सक्रीयता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वर्तमान में कठिन एवं विषम परिस्थिति मे ईश्वरीय आस्था से आशा की किरण जागेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रीयता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।

मकर : निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।              

कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी बिचारों को मन में स्थान न देवें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। खाली-खाली मन में नीरसता का एहसास होगा।

मीन : राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment