Aaj Ka Rashifal 16 July : सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 16 जुलाई का राशिफल

Last Updated 16 Jul 2024 07:25:41 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 16 July In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 16 July

मेषः आज इस राशि के जातक अवरोधित कार्यों को हल करेंगे। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। भौतिक सुख-साधनों में व्यय संभव।

वृषभ: आज  खानपान में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होंगे। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी।

मिथुनः  परिवार में धार्मिक कार्य होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।  कानूनी मामलों में लापरवाही न करें।

कर्कः  कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में प्रतिभा निखरेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी।

सिंहः  किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी। पूराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें।

तुलाः  राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभ संभव। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा।

कन्याः  जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। परिजनों की वजह से मन दुखी होगा।

वृश्चिक: कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। कुछ अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा।
 
धनुः  सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में धैर्य व विवेक से निर्णय लें। कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है।

मकरः  किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य से घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा।

कुंभः राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिन्तित होगा।

मीनः नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। शत्रुओं से सतर्क रहें।  शासनसत्ता का लाभ मिलेगा।


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment