Weekly Horoscope 14 to 20 July 2024: यहां पढ़ें 14 से 20 जुलाई 2024 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 14 Jul 2024 09:18:20 AM IST

Weekly Horoscope 14 to 20 July 2024: आज हम आपको बताएंगे इस साप्ताहिक राशिफल के बारे में। आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी। यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ घरेलू दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करेंगे। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों में व्यय संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता रहेगी। आय से ज्यादा व्यय आर्थिक असंतुलन का कारण  बनेगा।   

वृषभ-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीयें। भविष्य के प्रति नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होंगे। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।

मिथुन-संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां रहेंगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है।

कर्क- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, अन्यथा हानि संभव। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। रोजगार में प्रतिभा निखरेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल संभव।    

सिंह-कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आंतरिक संतुष्टि के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी। पूराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: उपरोक्त स्वभाव को सुधारें।

कन्या-प्रतिभावान होने के साथ एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभ संभव। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।    

तुला-कुछ विषम परिस्थितियां आपके कार्य क्षेत्र में बाधक बनेंगी। अपनी व्यवहारकुशलता द्वारा संबंधों का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार व शनिवार को परिजनों की वजह से मन दुखी होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी।  घर-परिवार में व्यय के योग हैं। आलस्य का त्याग करें।  

वृश्चिक-उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। अत्यधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से मन चिन्तित होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। कुछ अनुठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार व मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।   

धनु-इस सप्ताह मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। बिद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में धैर्य व विवेक से निर्णय लें। कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार व शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे।

मकर-अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केन्द्रित होने में असमर्थ होगा। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। पुरानी सभी समस्याओं पर बिजय प्राप्त होगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य वश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। आपको प्रगति के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।

कुंभ-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट की आशंका है, परन्तु बुद्धिमत्ता पूर्वक स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। रविवार व सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिन्तित होगा। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं।   

मीन-समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। बुधवार व शनिवार को  अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त कर सकेंगे। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।  शासनसत्ता का लाभ मिलेगा।

सप्ताह के व्रत और त्योहार

15 जुलाई-एंद्र पूजन, सूहादि नवमी, कन्दर्प नवमी, भड्डली नवमी। 16 जुलाई-आशा दशमी, मन्वादि, गिरिजा पूजा, सोमपदा दशमी, वैदारम्भ में अनध्याय, सूर्य की कर्क संक्रान्ति पूर्वा. 11:18 बजे प्रवेश करेगा, संक्रान्ति का पुण्यकाल सूर्योदय से पूर्वा. 11:57 बजे तक, वष्रा ऋतु शुरु। 17 जुलाई-श्री हरिशयनी एकादशी व्रत सबका, श्री हरिवंशेत्सव, मुहर्रम्। 18 जुलाई-बावन द्वादशी। 19 जुलाई-प्रदोष व्रत, जयापार्वती व्रत। 20 जुलाई-आषाढ़ी योग वायु परीक्षा, श्रीहरि पूजा। 21 जुलाई-स्नान-दान की पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजन, मन्वादि पूर्णिमा, कोकिला पूर्णमा, शिव पवित्रा रोपण, संन्यासियों का चातुर्मास व्रत शुरु।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment