Aaj Ka Rashifal 12 July : मेष से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़िए 12 जुलाई का राशिफल

Last Updated 12 Jul 2024 07:40:07 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 12 July Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 12 July

मेषः  आज आपको आंख या मुख के रोग परेशान कर सकता है। जीवनसाथी से लाभ मिलेगा। अविवाहित लोगों को अच्छे प्रस्ताव आज मिल सकते हैं।

वृषभ : दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी बनी रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें तथा वाहन चलाते वक्त सावधानी बरते।

मिथुनः स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आज आपको परेशान कर सकती हैं। धन का लाभ मिलेगा।  पार्टनर के साथ कही घूमने जा सकते हैं।  

कर्कः  पारिवारिक दिक्क़ते आज आपकी खत्म हो सकती हैं तथा आपकी आर्थिक स्तिथि में वृद्धि की संभावना है।

सिंहः  आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। प्रेमी वर्ग के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। क्रोध में आकर कोई निर्णय न लें।

कन्याः  अपनी आय तथा व्यय के मध्य सामंजस्य बना कर चलें। अचानक किसी यात्रा का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के रुके तथा अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

तुलाः  यात्रा के योग बन सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा बना रहेगा। प्रेम प्रसंग में स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है।

वृश्चिक: भाई - बहनों द्वारा आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सेहत संबंधी कोई समस्या हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी।

धनुः मतभेद होने की संभावना हो सकती है। भाग्य का सहयोग आपके लिए मददगार रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि संभव है।

मकरः मकान जमीन के कार्यों पर धन व्यय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथि अच्छी बनी रहेगी विशेष कर व्यापार से जुड़े लोगों के लिए।

कुंभः  निवेश आपको लाभ दे सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा तथा प्रेमी-प्रेमिका के मध्य स्थितियां अच्छी होंगी।

मीनः  इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नयी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आज पुरानी समस्याओं में राहत महसूस करेंगे।


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment