Aaj Ka Rashifal 11 July : मेष से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़िए 11 जुलाई का राशिफल

Last Updated 11 Jul 2024 07:45:26 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 11 July Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 11 July

मेषः पुरानी समस्याओं में आज आपको राहत महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छे लाभ देने वाला साबित हो सकता है।
 
वृषभ : कार्यों को लेकर भाग दौड़ बनी रह सकती है। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी बनी रह सकती है। जातकों को अपने क्रोध पर संयम रखना होगा।  

मिथुनः विरोधी पक्ष के लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आज आपको परेशान कर सकती हैं।

कर्कः  कार्यक्षेत्र के लिहाज से आज का दिन सामान्य बना हुआ है। मित्रों तथा भाइयों से आज आपका मनमुटाव हो सकता है।

सिंहः यात्रा का योग बना रहेगा तथा ये यात्राएं लाभ देने वाली रहेंगी। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्याः  विद्यार्थी वर्ग के रुके तथा अटके हुए कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। सेहत को लेकर कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है।

तुलाः   उच्च पदस्थ लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी को लेकर आज कुछ शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक: व्यापारी वर्ग को आज अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।

धनुः  आपको अपनी वाणी व्यवहार पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। भाई बहनों द्वारा आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

मकरः लोगों से हुए मनमुटाव दूर हो सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए उतार चढ़ाव वाला दिन बना रहेगा।

कुंभः  संतान से मतभेद होने की संभावना हो सकती है। आज का दिन बहुत खुशनुमाह हो सकता है।  

मीनः  भाग दौड़ तथा खर्च आपको दिक्क्त दे सकता है। पहले का कोई किया निवेश आज आपको लाभ दे सकता है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment