Aaj Ka Rashifal 1 July : आज किन राशि वालों पर बरसेगी शंकर जी की कृपा , पढ़िए 1 जुलाई का राशिफल

Last Updated 01 Jul 2024 07:23:25 AM IST

Aaj Ka Rashifal 1 July : जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 1 July Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


मेषः आपके काम में प्रगति होगी। कारोबार को लेकर नयी योजनाएं बना सकते हैं। यश कीर्ति के साथ धन लाभ में वृद्धि होगी।
 
वृषभ : नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत जातकों को मनचाही सफलता मिलने से ख़ुशी प्राप्त हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

मिथुनः भाग्य का साथ मिलने से अचानक किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्कः  आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रत्येक कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे जिससे उत्साह और स्फूर्ति बनी रहेगी। कारोबार में नयी योजना बनेगी।

सिंहः  आपका पराक्रम बढ़ेगा तथा भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने से आपका चेहरा खिल उठेगा।

कन्याः धन  लाभ होगा। पराक्रम तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई से लाभ और सुख प्राप्त होगा तथा आय के नए स्रोत उपलब्ध होंगे।

तुलाः  शारीरिक सुखों में बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सभी प्रकार के मनमुटाव दूर होंगे। शादी योग्य जातकों को प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक : नौकरी कर रहे जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है, नयी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनुः  धन का आगमन मन को खुश कर देगा। ऑफिस में लोग आपसे खुश रहेंगे। व्यर्थ का खर्च आपको परेशान कर सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

मकरः  शरीर और मन दोनों से आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा अथवा उत्तम समाचार मिलेगा। किसी पर अंधविश्वास न करें।

कुंभः आपका पराक्रम बड़ा-चढ़ा रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके कार्य पूर्ण हो जायेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं।

मीनः दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आपके सभी कार्य बिना किसी तकलीफ के पूरे होंगे। लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment