Aaj Ka Rashifal 2 may: आज इस राशि का जातक पैसे के लेन देन से बचे, पढ़ें 2 मई का राशिफल

Last Updated 02 May 2024 07:35:22 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 2 may 2024 Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 2 may

मेष : आज धन लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे जातको को अपने कार्यक्षेत्र में परेशानी का अनुभव प्राप्त हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ: व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक ठाक बना रहेगा।

मिथुन : स्वास्थ्य में छोटी -मोटी परेशानी महसूस कर सकते हैं तथा दाँतो में तकलीफ हो सकती है। नौकरी तथा व्यापार में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

कर्क : यश कीर्ति में आज वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है वाद-विवाद से दूर रहें। विवाह के लिए रिश्ते आ सकते हैं । सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।  

सिंह: रोजगार की तलाश में भटक रहे जातको को रोजगार मिल सकता है। प्रॉपर्टी के सम्बंधित किसी भी प्रकार के मामलों आपको सफलता प्राप्त होगी।

कन्या :  बड़े भाई तथा उच्च अधिकारियो से वाद विवाद से बचे। सामाजिक कार्य में भाग लेने का संयोग बनेगा। थोड़ी तबियत खराब होने की संभावना है, इसलिए संभल कर रहे।  

तुला : स्टूडेंट के लिए अच्छा समय रहेगा। धन को लेकर आज का दिन बहुत अच्छा बन सकता है। आपकी आर्थिक स्तिथि में वृद्धि हो सकती है। व्यापारिक कोई डील फाइनल हो सकती है।

वृश्चिक: कार्य क्षेत्र से सम्बंधित यात्राएं होगी जो कि बहुत लाभ दायक रहेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा बना रह सकता है। धन प्राप्ति के लिए अच्छा दिन है।

धनु: वाद विवाद से दूर रहे। वाहन आराम से चलायें। मनोबल में वृद्धि होगी।  नयी योजना बनायेंगे। आज कार्यो में अपनी काबिलियत सिद्ध करने के लिए समझदारी भरा कदम उठाएंगे।

मकर : पैसे की लेनदेन अथवा आर्थिक व्यवहार संभलकर करें। नौकरी कर रहे जातको को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी तथा कुछ नए कार्यो की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि : आज मानसिक परेशानी हो सकती है तथा स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। जीवनसाथी के साथ निकटता का आनंद उठा सकेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी।

मीन : साझेदारों के साथ संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज ठीक रहेगा लेकिन छोटी -मोटी तकलीफ हो सकती है। व्यापारिक वर्ग के लोगो को व्यापार में वृद्धि होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment