Aaj Ka Rashifal 03 January : सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें 3 जनवरी का राशिफल

Last Updated 03 Jan 2024 08:19:59 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 03 January Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


आज का राशिफल

मेष : किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।                
बृषभ : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों के प्रति मन केंद्रित होगा। परिवार में सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।    
मिथुन : कोई नई योजना उत्साहित करेगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अत्याधिक कार्यों का बोझ अकेली जान पर पड़ सकता है। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।           
कर्क : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। असंयमित शब्दों का प्रयोग कटुता ला सकता है।                       
सिंह : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में व्यस्तता से मन बोझिल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता हेतु किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।
कन्या : कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे।                  
तुला : कुछ नई प्रबल इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अपनी दिनचर्या सुधार सही दिशा में केंद्रित हों। नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा।             
वृश्चिक : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।           
धनु : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। खराब संगत से दूरी बनाकर रखें। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।        
मकर : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। हर समय स्वयं को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं है।            
कुंभ : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति साधनाभाव से मन में चिंता रहेगी। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। मधुर वाणी से सगे-संबंधों में प्रभावी होंगे।        
मीन : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment