Aaj Ka Rashifal 21 December : आज इन राशियों को व्यापार के क्षेत्र में मिल सकता है लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 21 December In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() Aaj Ka Rashifal 21 December |
मेषः नौकरी कर रहे जातकों को कुछ कठिनाइयों का सामना आज करना पड़ सकता है। धन को लेकर दिन बढ़िया कहा जा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
वृषभ: पति-पत्नी के मध्य संबंधों में मजबूती देखने को मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातकों का कार्य भार आज बढ़ने की सम्भावना बन सकती है।
मिथुनः कुछ व्यर्थ के खर्चें परेशान कर सकते हैं। लोगों से वार्तालाप के समय अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा समस्या हो सकती है।
कर्कः जॉब के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। चल रही नौकरी में आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन ठीकठाक रहने वाला है।
सिंहः नौकरी की तलाश में भटक रहे जातकों को आज अचानक अच्छे ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। धनलाभ के सुनहरे अवसर उजागर हो सकते हैं। किसी भी तरह के तनाव से दूर रहें।
कन्याः विद्यार्थी वर्ग के लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अतः सचेत रहें। पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ने से मन खुश बना रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी।
तुलाः आपका मन धर्म से जुड़ी गतिविधियों की तरफ ज्यादा बढ़ सकता है। यात्राओं के योग बनेंगे तथा भाग्य के चलते धन लाभ के योग प्राप्त होंगे।
वृश्चिक: धन के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। कही न कही से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए दिन अनुकूल बना रहेगा।
धनुः पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला बना रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में अपने अहम से दूर रहें। दिन के अंत धन लाभ हो सकता है।
मकरः कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। घर से सम्बंधित किसी प्रकार के सामान की खरीदारी में खर्च हो सकता है। यात्राओं की थकावट को छोड़ दें, तो स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
कुंभः आज आपकी सभी परेशानी खत्म हो सकती है। पढ़ाई कर रहे जातकों को अपने क्षेत्र में सुधार देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है।
मीनः धन के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा।
| Tweet![]() |