Chandra Grahan 2023 : चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और आने वाले चुनावों पर क्या होगा असर, यहां जानें
Chandra Grahan 2023 : 28 -29 अक्टूबर 2023 को खंड ग्रास चंद्र ग्रहण है। भारत के साथ - साथ संपूर्ण ब्रह्मांड में यह चंद्र ग्रहण लगेगा। 28 अक्टूबर शाम 4:05 बजे से ग्रहण सूतक काल आरंभ होगा।
Chandra Grahan 2023 |
Chandra Grahan 2023 : भारत में साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 के दिन लगने जा रहा है। इस दिन शरद पूर्णिमा है और ये चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगेगा। ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो भारत में भी दिखेगा।
चंद्र ग्रहण का समय - Chandra grahan 2023 in india date and time
रात्रि में 1 बजकर 05 मिनट से चंद्र ग्रहण चालू होगा और 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। भारत के अलावा यूरोप, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड ,कनाडा ,इंग्लैंड समस्त जगह यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इसमें खास करके भोजन के समय सावधानियां रखें और सूतक लगने से पहले यानी कि शाम 4:00 से पहले भोजन इत्यादी कर लें। यदि 4:00 बजे के बाद भोजन करना है तो भोजन में तुलसी का पत्ता डाले तथा पानी के अंदर कुश (घास) डालकर खाएं।
गर्भवती स्त्रियों के लिए मंत्र - Mantra for pregnant ladies during chandra grahan
संपूर्ण जगह सूतक काल में मंदिर और तीर्थ स्थल बंद रहते हैं। ग्रहण के समय में गर्भवती स्त्री विशेष ध्यान दें, ग्रहण काल में बाहर ना निकले और गायत्री मंत्र का उच्चारण करें या सुने। महामृत्युंजय का पाठ करें। सूतक के बाद यानि ग्रहण के अगले दिन आटा ,नमक, झाड़ू और पुराने कपड़े किसी गरीब को दान करना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप ब्राह्मण को दान देना चाहते हैं तो एक तांबे के पात्र में घी भरकर दक्षिणा, फल और मिष्ठान ब्राह्मण को दान करें। ग्रहण में किया गया दान और जाप लाभकारी होता।
किन - किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव - Chandra grahan rashi prabhav
यह चंद्र ग्रहण राशि मेष राशि, वृष राशि ,तुला राशि और मीन राशि वाले जातकों के लिए हानिकारक रहेगा। इन राशि वालों को ,"ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः" मंत्र का जाप करना चाहिए। क्योंकि खास करके यह मेष राशि पर ग्रहण लग रहा है इसलिए चंद्रमा का जाप करना चाहिए और भगवान से कामना करनी चाहिए कि परमात्मा हमारे जीवन के जो दुख दर्द हैं वो दूर हो जाएं। जिसकी कुंडली के अंदर चंद्रमा राहु के साथ में चंद्र ग्रहण लगाकर बैठा है या चंद्रमा केतु के साथ में चंद्र ग्रहण लगाकर बैठा है। उनको चंद्र ग्रहण का दान जरूर करना चाहिए आटा ,नमक सीक वाली झाड़ू ,पुराने कपड़े दान करते हैं तो इससे हमारे जीवन के जो नकारात्मक प्रभाव हैं वो दूर हो जाते हैं और आने वाला समय हमारे लिए उन्नति और तरक्की लेकर आता है।
चंद्र ग्रहण का आगामी चुनावों पर प्रभाव - Chandra Grahan Effect On Election 2023
28 - 29 अक्टूबर 2023 को जो खंड ग्रास चंद्र ग्रहण लग रहा है यह कहीं न कहीं राजनीतिक क्षेत्र में भी काफी भूचाल लाएगा। चाहे वह सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, हर एक क्षेत्र में कहीं न कहीं यह चुनाव के नतीजों में भी अपना प्रभाव डालता है। क्योंकि ग्रहण दोष जो होता है वह हर एक अच्छे कार्य में विघ्न उत्पन्न करता है। तो कहीं न कहीं यह जो चंद्र ग्रहण पड़ रहा है यह प्रत्यक्ष राजनीतिक दलों को प्रेरित करता है। ग्रहण उत्पन्न करेगा विपक्ष या सत्ता पक्ष सबके लिए परेशानी। क्योंकि मंगल की राशि में चंद्र ग्रहण लग रहा है यानी मेष राशि में और इसका प्रभाव सीधा राजनीतिक लोगों में भी पड़ेगा। हर व्यक्ति पर ये प्रभाव अपना डालता है। आने वाले समय में कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं इसमें चंद्र गृहण का नेगेटिव असर देखने को मिलेगा। जितने भी सत्ता पक्ष की पार्टियाँ हैं उनको कहीं न कहीं नुक्सान होते हुए ग्रहों के आकलन से दिख रहा है। विपक्ष पार्टी में मज़बूती का योग बन रहा है। ग्रहण कल होने से सत्ता की कुर्सी में खींचतान देखने को मिलेगी। इस तरह से वर्तमान में जो ग्रहों की दशाएं चल रही हैं वो राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा बदलाव लेकर आ सकती है।
| Tweet |