26 जून से 2 जुलाई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 26 Jun 2022 06:33:10 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 जून से 2 जुलाई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


26 जून से 2 जुलाई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्यधिक व्यय के योग बन रहे हैं। मन ईश्वर ीय आस्था पर केन्द्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। कुछ आर्थिक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों हेतु समुचित साधन जुटाने पर मन केन्द्रित होगा। वृहस्पतिवार व शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्वाद न करें।      
वृषभ-शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयत्न तीव्र। जीवन में बड़े परिवर्तन के आसार बन रहे हैं। किसी निकटस्थ के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। सोमवार व  मंगलवार को प्रयासरत क्षेत्र में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रति समुचित व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। बुधवार व शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।      
मिथुन-इस सप्ताह में एक साथ ढेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अच्छा होगा कि समय का सदुपयोग करें और अपनी रचनात्मकता बढ़ाएं। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसर का लाभ उठाएं।  ईश्वर ीय आस्था में वृद्धि होगी। परिजनों के सानिध्य के साथ वाणी पर संयम रखें। मन सामाजिक व मांगलिक कार्यों में केन्द्रित हो सकता है।  सोमवार व मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा।  बुधवार व शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। कर्क-परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, यह आपके निकटस्थ संबंधों में कटुता ला सकता है। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। सोमवार व बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। शुक्रवार व शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे।  

सिंह-पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केन्द्रित होगा। आपका मन धार्मिक क्रिया-कलापों में व्यस्त रहेगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। रविवार व सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आएगा
कन्या-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। कुछ राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन के प्रबल योग हैं। परिवार में कुछ बाते मन को भावनात्मक कष्ट पहुचा सकती हैं। ईश्वर ीय आस्था से हर समस्या का समाधान होगा। किसी श्रेष्ठजन अथवा निकटस्थ परिजन के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। सभी परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। सोमवार व बुधवार को किसी नए व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें। आर्थिक कठिनाईयां मन को परेशान करेंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी।
तुला-कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। कोई मांगलिक कार्य के प्रति मन में विचार उत्पन्न होगा।  ईश्वर ीय आस्था से मन में उत्साह का संचार होगा। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य सम्पन्न होंगे। रविवार व सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिन्तित होगा। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसमें सुधार लाएं।
वृश्चिक-नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। परिजनों के मध्य रहते हुए मधुर संवाद पर जोर दें। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। सोमवार व मंगलवार को आय-व्यय में सन्तुलन बनाएं। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। वृहस्पतिवार व शनिवार को उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु-मांगलिक कार्य हेतु मन में विचार प्रबल होगा।  खुदका एवं परिजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असन्तुलन पैदा होगा। वृहस्पतिवार व शनिवार को आपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-ईश्वर ीय आस्था से पूरिपूर्ण आपका मन अध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। मन में ढेर सारी चिन्ताओं का समावेश होगा। सभी परिजनों के एकत्रित होने से उत्साह में वृद्धि होगी। सोमवार व मंगलवार केा परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। नौकरी के क्षेत्र में अनवरत श्रम से मन खिन्न होगा। शुक्रवार व शनिवार को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है अत: इसमें सुधार लाएं। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव।
कुंभ-परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। पारिवारिक जिम्मेदारियों की व्यस्तता बढ़ेगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। रविवार व मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद सफलता दिलाएंगी। कार्य क्षेत्र में अपने बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार व शनिवार किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय मत लें।
मीन-आकस्मिक कोई लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।  मन को ईश्वर ीय आस्था पर केन्द्रित रखें।  भावनात्मक रिश्तो एव प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। कोई मांगलिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ नए आय के साधन सुलभ होने के आसार बन रहे हैं। रविवार व सोमवार को किसी निकटस्थ संबंधी से भावनात्मक कष्ट की संभावना बन रही है। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होने के आसार हैं।  शुक्रवार व शनिवार को शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक हो सकता है। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के आसार बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment