बृहस्पतिवार, 23 जून, 2022 का राशिफल

Last Updated 23 Jun 2022 02:52:36 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 23 जून, 2022 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 23 जून, 2022 का राशिफल

मेष : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधियों के बीच लोकप्रिय बनेंगे। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। घर में खुशहाली रहेगी।
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा।   
मिथुन : आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।  
कर्क : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को ब्यर्थ में जाया न करें। पूरा दिन सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में ब्यतीत होगा।
सिंह : महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।
कन्या : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।  

तुला : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता रहेगी।
वृश्चिक : उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
धनु : राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनाने का प्रयास करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी।  
मकर : सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।     
कुंभ : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में ब्यतीत होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। रोजगार में ब्यस्तता संभव किंतु समय से कार्यों की भी पूर्ति करें।    
मीन : निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी ध्यान रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment