19 से 25 जून, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 से 25 जून, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 19 से 25 जून, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-अवरोधित कार्यों के समाधान होने के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने का समय है। पुरानी समस्याएं हल होंगी। घरेलू उलझनों को सुलझाने में तत्पर होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसमें सुधार लायें।
वृषभ-आय के नये साधन सुलभ होंगे। समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। लंबी दूरी की यात्रा संभव। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। व्यावसायिक ब्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय मत लेवें।
मिथुन-धनागम के नये स्रेात बनेंगे। यह सप्ताह सुखद व मांगलिक होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। कोई यात्रा लाभप्रद हो सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को ईश्वरीय आस्थ बढ़ेगी। किसी नये व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क-जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। नये-नये कार्यों पर मन केन्द्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगे। सोमवार व बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार व शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे।
सिंह-बढ़ती हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अनवरत् परिश्रम द्वारा अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। श्रेष्टजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातो पर क्रोध न करें। रविवार व सोमवार को आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुखो में वृद्धि होगी। वृहस्पतिवार व शुक्रवार को अपने व्यवहारकुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता लाएंगे। कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता में निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या-आर्थिक कठिनाईयां आपको परेशान करेंगी। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। मुश्किल से मुश्किल परीस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। सभी परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन के प्रबल योग हैं। किसी नए व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिन्ताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केन्द्रित होगा।
तुला-किसी नए कार्य में रुचि से मन में उत्साह का संचार होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। वृहस्पतिवार व शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्वाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगाएं।
वृश्चिक-ईश्वरीय आस्था से पूरिपूर्ण आपका मन अध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। कोई धार्मिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता की अनुभूति होगी। सोमवार व मंगलवार को आय- व्यय में सन्तुलन बनाएं। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। वृहस्पतिवार व शनिवार को उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकटस्थ संबंधों से सुखद व उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु-महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वलित करेंगी। रविवार व सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व का सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। एक साथ ढेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। मन सामाजिक व मांगलिक कार्यों में केन्द्रित हो सकता है। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठाएं। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असन्तुलन पैदा होगा। वृहस्पतिवार व शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे।
मकर-संवेदनाशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, यह आपके निकटस्थ संबंधों में कटुता ला सकता है। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। रविवार व सोमवार को घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। महत्वपूर्ण कायों में अर्थ व्यय के योग हैं। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। मन में ढेर सारी चिन्ताओं का समावेश होगा। अच्छे विचार आन्तरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। सोमवार व मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में थोड़े अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रति समुचित व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिन्तित होगा। बुधवार व शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयेग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-इस सप्ताह बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योकि यह संबंधों में मधुरता लाएगा। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्यधिक व्यय के योग हैं। कुछ आर्थिक कठिनाईयां मन को परेशान करेंगी। परिवार में कुछ बातें मन को भावनात्मक कष्ट पहुंचा सकती हैं। रविवार व सोमवार को किसी निकटस्थ संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार व शनिवार को शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव।
Tweet![]() |