बृहस्पतिवार, 9 जून, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 9 जून, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 9 जून, 2022 का राशिफल |
मेष : असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों के बीच कटुता ला सकता है। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। सामाजिक कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।
बृषभ : वाक्यपटुता व मधुर वाणी से सगे-संबंधों में प्रभावशाली होंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर समय का पूर्ण उपयोग करें। परिवार में खुशहाल माहौल बनेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। खराब संगत से दूरी बनायें। भौतिक जगत की चकाचौंध से आप प्रभावित होंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।
कर्क : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन परेशान होगा। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां हो सकती हैं। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
सिंह : शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता होगी। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों की राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कन्या : क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधों में मधुरता लायें। अत्याधिक कार्यों में ब्यस्तता से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।
तुला : हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना ठीक नहीं है। समय का पूर्ण उपयोग कर स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का लाभ मिलेगा।
वृश्चिक : व्यवहार कुशलता से समाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। शासन-सत्ता के सहयोग से कार्यक्षेत्र के अवरेाध समाप्त होंगे।
धनु : परिश्रम द्वारा मिल रहे नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मकर : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा।
कुंभ : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र के लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे।
मीन : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में साधनाभाव से मन चिंतित होगा।
Tweet![]() |