सोमवार, 31 अगस्त, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 31 अगस्त, 2020 का राशिफल।
![]() सोमवार, 31 अगस्त, 2020 का राशिफल |
मेष : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नये उत्साह का संचार करेगा।
बृषभ : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशा जनक विचारों को हावी न होने देवें। जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी सही प्रगति कर सकतें है।
मिथुन : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। सामाजिक सक्रीयता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क : सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का एहशास कराएंगी। परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देवें। भविष्य को लेकर मन थोड़ा चिन्तित होगा।
कन्या : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टी पैदा करेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी व्यक्तियों से न कहे।
तुला : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय की अपेक्षित है। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। भावनाव से उद्वेलित मन सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा।
वृश्चिक : साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद की अनुभूति करेंगे। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी।
धनु : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति के आसार है। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनावें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक ढंग से निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टी उत्पन्न होगी।
कुंभ : हर घटना से आपको सीख लेने की जरूरत है। ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।
मीन : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।
Tweet![]() |