अब हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। हमने अपने व्यक्तिगत विकास के लिए अलग होने का फैसला किया है
![](/pics/article/images__383523382.jpg) |
हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन की शादी में दरार की खबर आ रही है। वह शादी के 27 साल बाद पत्नी डेबोरा-ली फर्नेस से अलग हो रहे हैं। जिसका ऐलान खुद कर दिया है। ह्यूज और डेबोर्रा-ली फर्नेस के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए दोनों ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है।
ह्यू जैकमैन और उनकी पत्नी डेबोरा-ली फर्नेस ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'हमें एक अद्भुत, प्रेमपूर्ण विवाह में लगभग 3 दशकों तक पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहने का सौभाग्य मिला। पर अब हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। हमने अपने व्यक्तिगत विकास के लिए अलग होने का फैसला किया है।
आगे उन्होंने कहा, 'हमारा परिवार हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है और रहेगा। हम इस अगले अध्याय की शुरुआत प्यार से करना चाहते हैं। 'जैकमैन और फर्नेस की मुलाकात 1995 में टीवी श्रृंखला 'कोरेली' के सेट पर हुई और अगले वर्ष उन्होंने शादी कर ली। दोनों ऑस्ट्रेलियाई कलाकारों के बच्चे ऑस्कर (23) और अवा (18) हैं।
जानकारी के मुताबिक, ह्यूज ने डेबोरा के लिए अंगूठी खुद डिजाइन की थी। उनकी शादी की अंगूठियों पर संस्कृत में लिखा था, 'ओम परमार मैनामार'। इसका मतलब है, 'हम अपने संघ को एक बड़े स्रोत के लिए समर्पित करते हैं।'
| | |
![](/themes/resp1/images/wa.png) |