Bigg Boss OTT 3: इस दिन होगा बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले, नोट कर लें डेट

Last Updated 27 Jul 2024 12:14:25 PM IST

Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: जून महीने की 21 तारीख को शुरू हुए 'बिग बॉस ओटीटी' का सीजन 3 अब पांच हफ्ते बाद अपने अंतिम पड़ाव के बेहद नजदीक है।


रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं।

शो इस बार दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहा। दर्शकों को इस बार न होस्ट पसंद आया और न ही कंटेस्टेंट्स। बिग बॉस को जिस तरह से फैंस पसंद करती थी, इस बार ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ है। फैंस ने शो को बिल्कुल भी इजाऍ नहीं किया।

वहीं शो की नीरसता को दूर करने के लिए मेकर्स ने इसे रोचक बनाने के लिए हरसंभव कोशिश भी किया ताकि इस शो को कुछ दिन और एक्सटेंड किया जा सके। लेकिन इस बीच अब खबर आ रही है कि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। 

अब बिग बॉस ओटीटी को लेकर खास अपडेट सामने आया है। जिससे यही कयास लगाया जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss 3) अब खत्म होने वाला है।

बता दें कि शो के होस्ट अनिल कपूर ने भी वीकेंड का वार एपिसोड में इस बात की हिंट दिया था कि ये आखिरी वीकेंड का वार हो सकता है। तो जल्द ही पता चलेगा कि शो के होस्ट अनिल कपूर कब आखिरी बार इस शो को होस्ट करते दिखाई देंगे।

'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले की डेट हुई फाइनल:
शुक्रवार को प्रसारित हुए शो के लास्ट एपिसोड के बाद अब बिग बॉस के घर में सिर्फ आठ कंटेस्टेंट बचे हुए हैं। फिनाले से ठीक पहले विशाल पांडे और शिवानी कुमारी एविक्ट हो चुकी हैं। वहीं, अब घर में अरमान मलिक, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, सना मकबूल, लवकेश कटारिया और साई केतन राव बचे हैं। यानी 6 कंटेस्टेंट्स  घर पर मौजूद हैं। जिसमें से एक अभी और बेघर होगा। क्योंकि फिनाले की रेस में सिर्फ टॉप-5 ही होते हैं।

अब फैंस ये जानने को बेताब होंगे कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले आखिर है कब। तो बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले जहां 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले 4 अगस्त, 2024 बताया जा रहा था, वहीं अब 2 अगस्त को ये जियो सिनेमा पर होना तय हुआ है। इसके बाद 'खतरों के खिलाड़ी 14' के शुरू होगा। इसका मतलब इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्लॉट खाली नहीं है। इसलिए इस बार ग्रैंड फिनाले शनिवार और रविवार की बजाय शुक्रवार को रखा गया है।

इस बार 'बिग बॉस ओटीटी  3' में  विशाल पांडे, सना मकबुल, रणवीर शौरी, नेजी, साई केतन राव, दीपक चौरसिया, अरमान मलिक, चंद्रिका दीक्षित, लवकेश कटारिया, पॉलोमी दास, पायल मलिक, मुनीषा खटवानी, कृतिका मलिक, शिवानी कुमारी, नीरज गोयत, सना सुल्तान खान घर में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे।

हालांकि ये शो काफी तेजी से आगे बढ़ा और इस दौरान बिग बॉस के घर में कई नॉमिनेशन हुए और एविक्शन के साथ-साथ शो में मिड-वीक एविक्शन भी हुआ। कुल मिलाकर इस बार ये शो निराशाजनक रहा।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment