Parineeti-Raghav Wedding: लीला पैलेस में होगी राघव-परिणीती की शादी, दोनों पहुंचे उदयपुर

Last Updated 22 Sep 2023 11:44:50 AM IST

कल से लीला पैलेस में शुरू होंगी शादी की रस्में। राघव चड्ढा और परिणीती चोपड़ा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।


pareeniti raghav

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की मई में नई दिल्ली में सगाई हुई थी । सगाई से पहले कई बार अलग- अलग जगहों पर दोनों साथ में स्पॉट किए गए थे। फैंस भी दोनों को लेकर काफी एक्साइटेड थे। साथ में परि और राघव को फैंस ने खूब प्यार दिया।
दोंनो सगाई के बाद कई बार मंदिर और गुरुद्वारे जैसी धार्मिक स्थलों पर एक साथ नजर आते रहें हैं।


उदयपुर के लीला पैलेस में शुरू होंगी शादी की रस्में
 

अब सगाई के बाद शादी की चर्चा जोरों पर है। शादी के रस्मों क पुरा करने के लिए राघव-परिणीती उदयपुर पहुंच चुके हैं। कल से लीला पैलेस में शुरू होंगी शादी की रस्में। राघव चड्ढा और परिणीती चोपड़ा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी राजस्थान के उदयपुर में स्थित द लीला पैलेस में होने जा रही है। परिणीति चोपड़ा और राघव उदय पुर पहुंच गए हैं जहां उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद वे दोनों कार में सवार होकर होटल रवाना हो गए।


स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर  विशेष इंतजाम

दोनों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर ही विशेष इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट के Exit Gate पर रेड कार्पेट बिछाया हुआ नजर आया जिस पर चलकर वे दोनों बाहर निकले। इसके साथ ही आस-पास राघव-परिणीती वेडिंग वाले होडिंग्स भी लगाए हुए नजर आए। इस दौरान एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी व्यवस्था टाईट रही। दोनों को पुरी प्राइवसी के साथ पैलेस के अंदर लाया गया। जब से फैंस ने दोनों को शादी के लिए पैलेस में आते देखा है, फैंस काफी एक्साइटड जर आ रहें हैं।

 

बंगाल से 60 कारीगरों की टीम बुलाई गई है

शाही शादी फंक्शन के लिए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने द लीला पैलेस के महाराजा और रॉयल सुइट बुक किया है। रॉयल सुइट में सोने जैसे गुंबद बने हैं, वही कांच से तैयार ठीकरी आर्ट किया गया है, जो मेवाड़ के कल्चर को रिप्रेजेंट करता है। सबसे खास बात कि द लीला पैलेस होटल का डायनिंग एरिया कांच से बना हुआ है और बेहद ही खूबसूरत है।
23 सितंबर से शुरू होने वाले शाही विवाहोत्सव के पहले दिन मेहंदी और हल्दी समारोह होगा। मेहंदी के लिए हरे और गुलाबी रंग की थीम रखी गई है। वहीं हल्दी की रस्म के लिए पीले फूलों से सजावट की जाएगी।साथ ही शादी के दिन सफेद फूलों की सजावट होगी, जिसके लिए बंगाल से 60 कारीगरों की टीम बुलाई गई है, जो शादी के फूलों की सजावट का सारा काम करेगी।

 

बहन प्रियंका चोपड़ा भी होंगी  शामिल

राघव चड्ढा और परिणीती चोपड़ा 24 सितंबर को दोपहर में 7 फेरे लेने वाले हैं, जिसके बाद शाम को रिसेप्शन रखा गया है। शाही शादी की गेस्ट-लिस्ट में राजनेताओं सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सारे सितारों के शादी में शामिल होंगे। परिणीति और राघव के परिवार वाले मुख्य रुप से शादी के सभी रस्मों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले हैं। इनमें परिणीति की बहन और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होंगी।

 

परि- राघव के फैंस हैं काफी एक्साइटेड

दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश हो जाते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब प्यार देते हैं। परि और राघव की साथ वाली फोटो सोशल मीडया पर खूब वायरल होती हैं। दोनों के चाहने वाले को परि और राघव की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

अर्चना श्री
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment