Vikrant Massey: विक्रांत मैसी के घर गुंजेगी किलकारियां, पत्नी की प्रेग्नेंसी को लेकर दिया अपडेट

Last Updated 19 Sep 2023 01:22:21 PM IST

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। खबरों के अनुसार कपल के जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं।


सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने भी इंस्टाग्राम पर कपल की एक तस्वीर के जरिए यह खबर साझा की।

तस्वीर पर कैप्शन था, ''इस खूबसूरत कपल के लिए अच्छी खबर। हालांकि विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके करीबी दोस्तों ने हमें प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की है। बधाई हो।"

विक्रांत और शीतल ठाकुर की मुलाकात वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के सेट पर हुई थी। जल्द ही उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी और नवंबर 2019 में सगाई कर ली। वहीं 14 फरवरी, 2022 को शादी की।

विक्रांत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'धूम मचाओ धूम' से की थी। इसके बाद उन्हें 'लुटेरा', 'दिल धड़कने दो', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'छपाक' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में देखा गया।

वह अगली बार विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' में नजर आएंगे, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है।
 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment