Big Boss 17: सोलह साल की उम्र में छूटा मां का आंचल, रिएलिटी शो में किया मैरिड होने का खुलासा
मुनव्वर फारुकी पेशे से एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। वे रिएलिटी शो लॉक अप के विनर रहे जिसके बाद कई बार उनके बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने की खबरें भी सामने आईं
|
गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले मुनव्वर फारुकी की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए हैं। 16 साल की उम्र में उनकी मां ने खुदकुशी करके अपनी जान दे दी थी। गुजरात दंगों (2002) में कॉमेडियन का घर तबाह हो गया जिसके बाद वे अपने परिवार के साथ मुंबई चले गए। मुनव्वर ने अपना गुजारा करने के लिए बर्तन तक बेचे और एक दुकानदार के तौर पर भी काम किया। बाद में उन्होंने एक ग्राफिक डिजाइनर का भी काम किया।
उसके बाद ओपन माइक के साथ स्टैंड-अप कॉमेड करना शुरू किया जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिला। इसके बाद उन्होंने कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉक अप' में अपनी किस्मत आज़माई। शो के एक एपिसोड में मुनव्वर ने एक चौंकैाने वाला खुलासा किया कि वह शादीशुदा हैं। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उनका एक तीन साल का बच्चा है। हालांकि अब वे अपनी वाइफ के साथ नहीं रहते और उनका मामला कोर्ट में चल रहा है। बाद में मुनव्वर ने यह भी रिवील किया कि वे एक्ट्रेस नजीला के साथ रिलेशनशिप में है। 'लॉक अप' के दौरान मुनव्वर ने लोगों के दिल तो जीते ही और बाद में शो भी जीता।
| Tweet |