संजय मल्होत्रा तीन साल के लिए RBI के 26वें गवर्नर नियुक्त

Last Updated 10 Dec 2024 07:00:41 AM IST

केनद्र सरकार ने सोमवार को राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का 26वां गवर्नर नियुक्त किया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मल्होत्रा के नाम को मंजूरी दे दी है।


संजय मल्होत्रा

उन्हें 11 दिसम्बर से तीन साल के लिए आरबीआई गवर्नर नियुक्त किया गया है। 

राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी मल्होत्रा, शक्तिकान्त दास की जगह लेंगे। दास का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो रहा है।  मल्होत्रा (56) आरबीआई के 26वें गवर्नर होंगे।

उन्होंने आईआईटी, कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में स्नातक तथा अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय से सार्वजनिक नीति में मास्टर डिग्री हासिल की है। 

मल्होत्रा ने 33 साल से अधिक के अपने करियर में बिजली, वित्त और कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी और खान सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है।  वर्तमान में, वह वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव हैं।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment