भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट
भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान में बंद हुए, बीएसई का सेंसेक्स 927.74 अंक और एनएसई का निफ्टी 272.40 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट |
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च के उप प्रमुख देवर्श वकील ने कहा कि निफ्टी 1.53 प्रतिशत गिरकर 17,554 अंक पर बंद हुआ, जो 21 अक्टूबर, 2022 के बाद का सबसे निचला स्तर है।
वकील ने कहा, "निफ्टी ने कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण लगातार चौथे दिन दक्षिण की ओर यात्रा जारी रखी और बुधवार को 1.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 17,554 पर बंद हुआ, जो 21 अक्टूबर, 2022 के बाद का सबसे निचला स्तर है।"
उनके मुताबिक, बैंकनिफ्टी लगातार पांचवें सत्र में गिरावट के साथ 39,996 अंक पर बंद हुआ। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी मेटल, मीडिया और पीएसयू बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
बीएसई में सेंसेक्स 60,391.86 अंक पर खुला और 60,462.90 के ऊपरी और 59,681.55 के निचले स्तर को छूकर 59,774.98 अंक पर बंद हुआ।
| Tweet |