मुंबई उत्तर पश्चिम सीट शिवसेना और कांग्रे
Last Updated 23 Apr 2009 03:18:16 PM IST
![]() |
मुंबई। मुंबई उत्तर पश्चिम संसदीय सीट पर अपने पारंपरिक वोटबैंक में सेंधमारी से बचाने के लिए शिवसेना और कांग्रेस दोनों पार्टियों को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और सपा के खिलाफ काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
तीस अप्रैल को यहां होने वाले मतदान में मनसे उम्मीदवार शालिनी ठाकरे ने शिव सेना के गजानन किरीटकर की चिंताएं बढ़ा दी हैं वहीं मुंबई उत्तर पूर्व से वर्तमान सांसद कांग्रेस प्रत्याशी के गुरुदास कामत को सपा उम्मीदवार अबु असीम आजमी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। परिसीमन के बाद कामत को इस सीट से चुनाव लड़ना पड़ रहा है।
मनसे शिवसेना की पारंपरिक महाराष्ट्रियन वोटों में सेंध लगा सकती है जबकि सपा के आजमी गैर महाराष्ट्रियन और अल्पसंख्यक वोटों का अच्छा खासा हिस्सा लेकर कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ने का माद्दा रखते हैं।
पूर्ववर्ती मुंबई उत्तर और मुंबई उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्र के हिस्सों को काट कर मुंबई उत्तर पश्चिम संसदीय सीट का गठन किया गया है जिसमें छह विधानसभा क्षेत्र और लगभग 16 लाख मतदाता हैं।
इस संसदीय क्षेत्र में अंधेरी पूर्व औद्योगिक क्षेत्र के साथ साथ कई झुग्गियां और मध्य वर्गीय परिवारों के मुहल्ले हैं। शिवसेना के किरीटकर इस क्षेत्र से पहले चुनाव प्रचार शुरू करने वालों में शामिल थे जबकि इस सीट में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह उद्योगपति विजय कालंतरी, अभिनेत्री नगमा और संजय निरूपम के रूचि के कारण अपने उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस दुविधा में थी।
Tweet![]() |